23 मई 2025, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): तुला राशि वाले लेनदेन में सावधान रहें, जानें अन्य राशियों का हाल – daily horoscope dainik rashifal 23 may 2025 ka rashifal friday tvisc

23 मई 2025, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): तुला राशि वाले लेनदेन में सावधान रहें, जानें अन्य राशियों का हाल – daily horoscope dainik rashifal 23 may 2025 ka rashifal friday tvisc

admin
10 Min Read

मेष – चिभिन्न कार्यों में सजगता से आगे बढ़ेंगे. कामकाजी स्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएं. न्यायिक मामलों पर फोकस बनाए रखें. रिश्तों संबंधों में सुधार के प्रयास बढ़ाएंगे. बजट के अनुरूप खर्च निवेश बनाए रखेंगे. दूर देश के मामलों पर जोर रहेगा. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. नीति नियमों का पालन बनाए रखेंगे. आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखेंगे. संवेदनशीलता बनी रहेगी. करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा. व्यवसायिक गलतियां करने से बचें. विवाद में न पड़ें. 

शुभ अंक : 1 6 और 9

शुभ रंग : लाल

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. विनम्र बने रहें. 

वृष – व्यवस्थागत एवं प्रबंधन से जु़ड़े मामलों पर फोकस बढ़ाएं. कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे. सहकर्मियों और मित्रों का साथ सहयोग रहेगा. परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. अनुशासन से कार्य करेंगे. विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा. वाणिज्यिक अवसर भुनाएंगे. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. प्रबंधन बेहतर रहेगा. आय बढ़ी हुई रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से करने का प्रयास रखेंगे. लक्ष्यगत प्रयासों में गति लाएंगे. लाभ की स्थिति बेहतर बनी रहेगी. 

शुभ अंक : 1 5 और 6

शुभ रंग : चमकदार सफेद

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. व्यवहारिकता बढ़ाएं. 

मिथुन – कार्य योजनाओं में प्रबंधन बेहतर बनाए रखने में सफलता पाएंगे. पैतृक क मामलों में रुचि बढ़ेगी. बड़ों का सहयोग बना रहेगा. विविध स्त्रोतों से लाभ संवार पाएगा. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग बना रहेगा. इच्छित परिणामों से उत्साहित रहेंगे. कार्य योजनाओं को समर्थन मिलेगा. मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी. विविध सकारात्मक परिणाम बनेंगे. करियर व्यापार संवार पाएगा. लेनदेन में गति आएगी. लिखापढ़ी में पक्के बने रहेंगे. सक्रियता से काम लेंगे. 

शुभ अंक : 1 5 और 6

शुभ रंग : हल्का नीला

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. वचन संकल्प बनाए रखें. 

कर्क – भेंट संवाद में प्रमुखता से शामिल होंगे. महत्वपूर्ण बात कह सकेंगे. सुखद पल साझा करेंगे. कार्य योजनाएं सफल होंगी. भाग्य की स्थिति बनी रहेगी. लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा. आस्था अध्यात्म बढ़ेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. भेंटवार्ता में बेहतर होंगे. धार्मिक आयोजनों में रुचि लेंगे. कार्य व्यापार में तेजी रखेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. पेशेवरों से संबंध संवरेंगे. यात्रा पर जोर बना रहेगा. सहकर्मियों के साथ सहयोग पाएंगे. जिम्मेदारों से संपर्क संवाद बढ़ाएंगे. 

शुभ अंक : 1 2 5 और 6

शुभ रंग : गुलाबी

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. तीर्थस्थल जाएं. दान बढ़ाएं. 

सिंह – कामकाजी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं. व्यवस्था का उल्लंघन करने से बचें. विवेक विनम्रता से काम निकालें. सहजता सरलता से आगे बढ़ें. लोगों की बातों में आने से बचें. कामकाज में स्पष्टता रखें. वाणी व्यवहार में मिठास बढ़ाएं. सबका सम्मान रखें. नए लोगों से भेंट में स्पष्टता रखें. खानपान का विशेष ध्यान रखें. कार्य में सूझबूझ एवं सजगता बनाए रखें. परिजनों को साथ लेकर आगे बढ़ें. विनय विवेक बनाए रखे. मितभाषी बने रहें. संकोच बढ़ेगा. 

शुभ अंक : 1 5 और 6  

शुभ रंग : सफेद

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. पीड़ित की मदद करें. 

कन्या – प्रियजनों से आपसी अनुकूलन बढ़ेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. साझा कार्य व्यापार में मजबूती आएगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. आवश्यक कार्यों में तेजी बनाए रखें. घर परिवार में शुभता का संचार बना रहेगा. अपनों के सहयोग कार्य पूरे करेंगे. परस्पर विश्वास बनाए रखेंगे. आवश्यक कार्यों में तेजी दिखाएंगे. साख सम्मान बना रहेगा. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. सेहत का ख्याल रखेंगे. संबंधों में सहजता रहेगी. चर्चा संवाद संवारेंगे. बड़ा सोचेंगे. 

शुभ अंक : 1 5 और 6

शुभ रंग : समुद्री

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. विनय विवेक बनाए रहें. टीम संवारें. 

तुला- रिश्तों व संबंधों में सहनशीलता बनाए रखें. कामकाज में समय प्रबंधन और सक्रियता बनाए रखेंगे. वरिष्ठों और अनुभवियों से सलाह रखेंगे. लोभ प्रलोभन से बचेंगे. बजट से चलेंगे. लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं. उधार का लेनदेन न करें. नियम अनुशासन रखें. भेंटवार्ता में नियंत्रण से काम लें. स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. समयबद्धता बनाए रखेंगे. मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे. चर्चा संवाद में संकोच रह सकता है. 

शुभ अंक :  5 और 6

शुभ रंग : चांदी के समान

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. श्रमशीलता रखें. समय प्रबंध बढ़ाएं. 

वृश्चिक- जिद और अंहकार से बचें. साथी समकक्ष सहयोगी होंगे. आवश्यक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन होगा. बौद्धिकता का प्रतिशत बढ़ेगा. कार्य व्यापार सुधार पर रहेगा. मित्रों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे. भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे. लाभ बढ़त पर रहेगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. व्यवस्था मजबूत रखेंगे. परीक्षा में सफल रहेंगे. पेशेवर मामलों में शीघ्रता दिखाएंगे. आज्ञाकारिता बनाए रखेंगे. बहस विवाद से बचेंगे. परीक्षा प्रतिस्पर्धा में जीत का भाव रहेगा. 

शुभ अंक : 1 6 और 9

शुभ रंग : गहरा लाल

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. सहज रहें. जल्दी उठें. 

धनु – परिवार के लोग सहयोग बनाए रखें. प्रबंधकीय मामलों में संतुलन रखेंगे. समय सुधार पर बना रहेगा. कामकाजी अड़चनों का सूझबूझ से हल निकालेंगे. भेंट संवाद में सावधानी बरतेंगे. भावनात्मक दबाव रह सकता है. व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा. परिजनों से तालमेल रखेंगे. अध्ययन अध्यापन में रुचि बढ़ाएंगे. पैतृक पक्ष सहयोगी होगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. घर से करीबी बढे़गी. बड़ों की सुनें. अहंकार से बचें. मितभाषी बने रहें. निजता की भावना बल पाएगी. 

शुभ अंक : 1 3 6 और 9

शुभ रंग : मरून

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. व्यर्थ विचारों से बचें. स्वार्थ त्यागें. 

मकर – विविध वाणिज्यिक गतिविधियों में सक्रियता बनाए रखेंगे. अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा. वाणिज्यिक मामलों में स्थिति संवरेगी. कार्यगति में तेजी आएगी. भावनात्मकता जुड़ाव बढ़ाएंगे. साहस पराक्रम से सफलता पाएंगे. संपर्क संवाद बढ़ेगा. बंधुओं से करीबी बढ़ेगी. सामाजिक विषयों में रुचि लेंगे. कारोबारी यात्रा हो सकती है. वाद संवाद पर जोर रहेगा. आलस्य का त्याग करेंगे. व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे. संकोच दूर होगा. बड़प्पन बनाए रखेंगे. 

शुभ अंक : 5 6 और 8

शुभ रंग : ग्रे कलर

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. प्रवचन सुनें. पहल बढ़ाएं. 

कुंभ – रक्त संबंधियों के साथ सुखकर वक्त बिताएंगे. घरेलु मामलों में हर्ष आनंद बढ़ेगा. वाणी व्यवहार से सभी का दिल जीतेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. करीबियों से मेलजोल बढ़ाएंगे. अतिथि का सत्कार करेंगे. कुल कुटुम्ब को बढ़ावा मिलेगा. पैतृक कार्य आगे बढ़ाएंगे. अच्छे मेजबान बने रहेंगे. अतिथि आएंगे. श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सकारात्मक रहेंगे. संग्रह संरक्षण में आगे रहेंगे. अपनों का साथ और विश्वास पाएंगे. पारिवारिक प्रयासों में बेहतर रहेंगे. 

शुभ अंक : 5 6 और 8

शुभ रंग : फिरोजी

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. साज संवार बढ़ाएं. अतिथि सत्कार करें. 

मीन – नवीन कार्यों में आगे रहेंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. वातावरण में अनुकूलन रहेगा. इच्छित कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. सृजनात्मकता को बल मिलेगा. संपर्क संवाद का दायरा बड़ा होगा. व्यक्तित्व में सरलता सौम्यता रहेगी. पारिवारिक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे. स्मरण शक्ति को बल मिलेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. संस्कार परंपराओं पर जोर रखेंगे. कुटुम्बियों से तालमेल बढे़गा. जीवनस्तर ऊंचा रहेगा. अपनों से तालमेल रखेंगे. सफलता का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा. 

शुभ अंक : 1 3 6 और 9

शुभ रंग : मरून

आज का उपाय : सिंहवाहिनी देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. मिष्ठान्न का भोग लगाएं. संरक्षण बढ़ाएं. तेजी लाएं. 

Source link


Discover more from BrandedNepal | Shop Nepal’s Best Local & Global Brands

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Leave a Comment